रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजधानी रांची पहली बार देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करने जा रही है। यह टूर्नामेंट संभावित रूप से 26 जुलाई 2026 से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टेडियम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दर्शकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सचिव ने कहा कि रांची में डूरंड कप का आयोजन झारखंड में फुटबॉल के विकास और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टूर्नामेंट की सफल मेजबानी भविष्य में रांची में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों की संभावनाओं के द्वार खोलेगी और झारखंड को बड़े खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। इस दौरान खेलकूद निदेशक छवि रंजन, संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम और डूरंड कप के नोडल आर्मी अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे。
डूरंड कप 2026 का उद्घाटन समारोह खेल, देशभक्ति, भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं एवं झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम होगा। समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों का विशेष शो, आर्मी बैंड की प्रस्तुति और राज्य की लोक एवं जनजातीय नृत्य परंपराओं की भव्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। विभगाीय सचिव ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि खिलाड़ियों एवं दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना आयोजन की प्राथमिकता होगी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play