बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में वृद्धा से अभद्रता – Live Hindustan

ट्रेन में महिला सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाते हुए 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक 59 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक युवती और उसके तीन साथियों ने न सिर्फ बुजुर्ग महिला को पीटा, बल्कि उनके बेटों पर भी हमला कर दिया। लखनऊ की रहने वाली पीड़ित महिला मुजफ्फरपुर से लखनऊ के लिए कोच ए-2 में सवार हुई थीं। उनकी सामने वाली सीट (नंबर 19) पर अलख निरंजन (एएन) मिश्रा नाम का यात्री था। महिला के मुताबिक, आरोपी नशे में लग रहा था और उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला के विरोध करने और टीटीई से शिकायत करने के बावजूद उन्हें कोई मदद नहीं मिली। आखिरकार, महिला ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर गुहार लगाई, जिसके बाद हाजीपुर स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी को कड़ी हिदायत दी।
सुबह 10:50 बजे जैसे ही ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंची, प्रज्ञा मिश्रा नाम की युवती तीन युवकों के साथ कोच में घुसी और पीड़ित बुजुर्ग महिला पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। स्टेशन पर मां को लेने आए उनके बेटों ने जब बीच-बचाव किया, तो दबंगों ने उन्हें भी बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान सहयात्री एएन मिश्रा ने खुद को कभी रेलवे का रिटायर्ड मजिस्ट्रेट तो कभी समाज कल्याण विभाग का रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर बताकर पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश की। घटना के बाद जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सहयात्री एएन मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा बिना प्लेटफॉर्म टिकट के स्टेशन में घुसने वाले शाश्वत, अपर्णा, आयुष और शिवांग पर जुर्माना लगाया गया है और उनके खिलाफ भी नामजद तहरीर दी गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की सघन विवेचना की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News