मंच के कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च – Live Hindustan

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस इनकाउंटर में मौत के विरोध में भरत भूषण तिवारी न्याय मंच, दरभंगा की ओर से बिहार सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च भोगेंद्र झा चौक से चलकर मिर्जापुर चौक पर पहुंचा। युवा छात्र नेता दीपक झा ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की हत्या पुलिस ने की है। हमारी मांग है कि गोली चलाने का आदेश देने वाले और चलाने वाले पुलिस कर्मियों पर 302 का मुकदमा दर्ज हो तथा स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दी जाए। युवा नेता डॉ. शिशिर झा ने कहा कि भरत भूषण तिवारी सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे थे।
उनकी हत्या को हम लोग जाया नहीं जाने देंगे। अगर न्याय नहीं मिला तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।प्रियंका झा ने कहा कि जिस तरह पुलिस ने भरत भूषण तिवारी की हत्या की है, उससे समाज में भारी आक्रोश है। हम समाजसेवी, छात्र व युवा नेता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। आयोजकों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। कार्यक्रम में रौशन कुमार झा, पप्पू चौधरी, गिरीश झा, विभूति झा, मुकेश सहनी, दीपू सूरी, दिनेश गंगानी, संबल झा, राघवेन्द्र झा, कुणाल पांडे, मनीष कुमार झा, गिरधर गोपाल, क्रांति सिंह, सुनील कुमार झा, श्याम सुंदर झा, राहुल कुमार झा, सुदर्शन झा, शिवा यादव, बादल, रामनाथ पंजियार, अनिल झा, बिट्टू कुमार झा, आशीष कुमार मिश्रा आदि थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News