अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को लेकर एक बड़ा दावा किया है. ट्रंप के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान यहां से 19 मिलियन बैरल तेल का निकला है, जोकि अब तक का रिकॉर्ड है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ये जानकारी शेयर करते हुए कहा कि तेल की कीमतें नीचे आ रही हैं और दुनिया पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है.
होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है. दुनिया के बड़े तेल उत्पादक देशों का कच्चा तेल इसी रास्ते से एशिया, यूरोप और अन्य हिस्सों तक पहुंचता है. यही कारण है कि इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजारों को सीधे प्रभावित करता है. पिछले कुछ महीनों में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण निवेशकों और ऊर्जा बाजारों की नजर लगातार होर्मुज पर बनी हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED