मोहन यादव के बचाव में उतरे अखिलेश, IAF के टेंडर ने खोली राफेल पर पाकिस्तान की पोल, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें – Live Hindustan

Top News Today: विपक्षी एकता की कोशिशों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बचाव में उतरते हुए कहा कि भाजपा तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की साजिश रच रही है। अखिलेश ने मोहन यादव पर लगे जमीन विवाद को पुरानी रियल एस्टेट पृष्ठभूमि से जोड़ते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया। इसी बीच भारतीय वायुसेना के एक आधिकारिक टेंडर ने पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में राफेल विमानों को मार गिराने के झूठे दावों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया। IAF के दस्तावेज में सभी 36 राफेल विमानों की रखरखाव और संचालन का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा की पोल खोल दी गई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ उठे जमीन विवाद के बीच विपक्ष से उनका बचाव सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोहन यादव का समर्थन करते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की साजिश रच रही है। उन्होंने आरोपों पर टिप्पणी करते हुए बताया कि मोहन यादव पहले रियल एस्टेट का काम करते थे। पढ़ें पूरी खबर…

पाकिस्तान के प्रोपगैंडा का एक और झूठ भारतीय वायुसेना (IAF) के आधिकारिक दस्तावेज ने उजागर कर दिया है। पाकिस्तान दावा कर रहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उसने भारत के कई राफेल लड़ाकू विमान मार गिराए, लेकिन IAF के टेंडर ने इस दावे की पोल खोल दी। वायुसेना ने सभी 36 राफेल विमानों की रखरखाव, तकनीकी सहायता और संचालन के लिए टेंडर जारी किया है, जो भारत-फ्रांस डील के तहत खरीदे गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार के भोजपुर जिले में मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के मामले में पांच दिन बाद पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों में जगदीशपुर के एसडीपीओ डीएसपी राजेश शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस एनकाउंटर को लेकर परिजनों, स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की नियुक्ति का आदेश दे चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मंगलवार को विधानसभा में भाषण के दौरान डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की मिमिक्री कर सभी को चौंका दिया। भाषण समाप्त करने के बाद स्पीकर से अनुमति लेकर विजय ने स्टालिन के खास स्टाइल में हाथ लहराया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पढ़ें पूरी खबर…

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर चल रही बगावत और आंतरिक सत्ता संघर्ष के बीच पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने फिर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने दो हफ्ते के अंदर दूसरी बार TMC की राष्ट्रीय कार्यसमिति की संशोधित सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। 22 जून की तारीख वाली यह सूची सोमवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग में जमा कराई गई। ममता बनर्जी का यह कदम बागी नेताओं को किनारे करने, पार्टी पर अपना पूर्ण नियंत्रण बनाए रखने और चुनाव आयोग के सामने कानूनी दावेदारी मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News