कूलर के करंट से झुलसकर मिस्त्री की मौत – Live Hindustan

झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव जौरी बुजुर्ग में कूलर में दौड़े करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव जौरी बुजुर्ग निवासी नाथूराम अहिरवार का 46 वर्षीय नरेंद्र प्रजापति मिस्त्री था। बीते रोज देर रात वह काम से लौटा था और आराम करने लगा। इसी बीच नातिन रोने लगे। वह उसे चुप कराने लगा। उसे बैठाकर वह कूलर चलाने के लिए तार लगाने लगा। तार में कट लगा था। जैसे उसने छुआ तो उसे बिजली का जोरदार झटका लगा।
करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया और वही छटपटाने लगा। वहीं शोर सुनकर घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में वह मदद को दौड़े। उसने किसी तरह उसे तार से अलग किया। भाई घनश्याम प्रजापति ने बताया कि किसी तरह तार से अलग कर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार बिलख पड़ा। वह फूटफूटकर रो पड़े। परिजनों के अनुसार मृतक के दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News