सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्रोन का इस्तेमाल ट्रेन की सफाई के लिए किया जा रहा है। इस वीडियो ने रेलवे में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक ड्रोन ट्रेन की बाहरी खिड़कियों और सतह पर पानी तथा साबुन का छिड़काव कर रहा है। ड्रोन कुशलता से आगे बढ़ते हुए पूरी खिड़की को साफ करता नजर आ रहा है, जो पारंपरिक सफाई विधियों से काफी अलग और आधुनिक तरीका है। भाजपा दिल्ली इकाई ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
पार्टी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि रक्षा। परिवहन। रेलवे। और आगे जोड़ा है कि भारत हर क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इस पोस्ट में रेलवे को स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया गया है। हालांकि वीडियो की सटीक लोकेशन अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्ट नहीं हुई है, लेकिन ट्रेन के डिजाइन और आसपास के माहौल को देखते हुए इसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन या उसके आसपास का बताया जा रहा है।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये देखकर गर्व होता है। भारत अब वाकई विश्व स्तर की तकनीक अपना रहा है। दूसरे ने कमेंट किया कि स्वच्छ भारत अभियान को नई ऊंचाई मिली है। ड्रोन सफाई भविष्य है। कई लोगों ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने रेलवे से अपील भी की कि इस तकनीक को पूरे देश में लागू किया जाए, खासकर बड़े स्टेशनों और हाई-स्पीड ट्रेनों पर।
दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि ड्रोन का इस्तेमाल ट्रेन की सफाई में कई लाभ दे सकता है। इससे ऊंची खिड़कियों और मुश्किल जगहों पर आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है, जहां मानव सफाई कर्मियों के लिए जोखिम अधिक होता है। यह तरीका समय की बचत करता है, पानी का कम खर्च करता है और पर्यावरण के अनुकूल भी हो सकता है। बता दें कि रेलवे बोर्ड पहले भी स्टेशनों, रेल पटरी और कोच की सफाई में ड्रोन तकनीक का परीक्षण कर चुका है।
यहां आपको बता दें कि रेलवे लगातार नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में काम कर रहा है। हाल के वर्षों में रेलवे ने AI आधारित निगरानी, सोलर पैनल और स्वचालित सफाई मशीनों का भी इस्तेमाल बढ़ाया है। माना जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उसी क्रम में एक और पहल का हिस्सा है।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play