खाड़ी दौरे पर रुबियो, यूएई को दिया सुरक्षा का भरोसा – Live Hindustan

– रूबियो ने यूएई राष्ट्रपति से की मुलाकात अबू धाबी, एजेंसी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका-ईरान कूटनीतिक समझौते, होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।रुबियो के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर विचार-विमर्श हुआ। रुबियो ने बैठक के दौरान यूएई की सुरक्षा के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के बीच अमीरात को निरंतर अमेरिकी समर्थन का भरोसा दिया।

यह दौरा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की सक्रिय कूटनीतिक पहल का हिस्सा माना जा रहा है। वह 23 से 25 जून तक यूएई, कुवैत और बहरीन की यात्रा पर हैं। उनका यह दौरा स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शुरुआती तकनीकी वार्ताओं के बाद हो रहा है, जो क्षेत्रीय संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से तैयार 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन का हिस्सा हैं। अबू धाबी पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में रुबियो ने कहा कि जब तक ईरान समर्थित समूह क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहेंगे तब तक पश्चिम एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता संभव नहीं है। लेबनान के मुद्दे पर रुबियो ने स्पष्ट किया कि वहां युद्धविराम से संबंधित वार्ताएं ईरान के साथ चल रही बातचीत से अलग हैं। उन्होंने कहा कि लेबनान एक संप्रभु देश है और वहां के मामलों पर सीधे लेबनानी सरकार के साथ बातचीत की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News