अग्निकांड : छह पीसीएस अफसरों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई – Live Hindustan

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता
अलीगंज अग्निकांड मामले में एलडीए वीसी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। छह पीसीएस अफसरों को भी दोषी ठहराया गया है। कार्रवाई के लिए उनका नाम भी शासन को भेज दिया है। सभी छह पीसीएस अफसरों का नाम अलीगंज अग्निकांड से जुड़ा होना बताया जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पीसीएस अधिकारियों का नाम बताने से इनकार कर दिया है।
घटना के बार शासन स्तर से एसआईटी के गठन के साथ ही प्राधिकरण ने भी अपनी आंतरिक जांच समिति बनाई थी। समिति ने जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता के पद पर तैनात रहे 19 अफसरों की जिम्मेदारी तय की थी। इसमें एक की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को छह पीसीएस अफसरों को जिम्मेदार ठहराया गया है। इनका अलग-अलग समय में अलीगंज क्षेत्र का कार्यभार रहा है। सभी का नाम भी कार्रवाई के लिए शासन को भेज दिया गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को बताया कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
सोमवार को अलीगंज में अवैध इमारत में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गयी थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत आक्रोशित हुए थे। उन्होंने तत्काल एसआईटी गठित की और एलडीए के अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों का नाम तय करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के तल्ख तेवर देखकर एलडीए के अधिकारियों का पसीना छूट गया। मंगलवार को ही जिन जिम्मेदारों के नामों की सूची शासन को भेजी गयी उससे मुख्यमंत्री संतुष्ट नहीं हुए। ज्यादातर रिटायर हो चुके हैं। एक की मृत्यु हो चुकी है। किसी बड़े अधिकारी की जिम्मेदारी तय होने पर फिर फटकार लगी। लिहाजा बुधवार को छह पीसीएस अफसरों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके नामों की सूची शासन को भेजनी पड़ी। इनमें लगभग सभी एडीएम स्तर के अधिकारी हो चुके हैं। यह पहली बार हुआ है जब एलडीए ने किसी घटना में पीसीएस स्तर के अधिकारी को जिम्मेदार माना है। इससे पहले छोटे स्तर के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करके मामले को रफादफा करने की कोशिश रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News