केतन या चेतन! किससे शादी करना चाहती थी सिया? मां ने बताया- बेटी बार-बार बोलती थी एक ही बात – India.Com

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे का ऐतिहासिक लोहागढ़ किला इन दिनों मर्डर मिस्ट्री के चलते चर्चाओं में है. आरोप है कि 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने अभी तक की जांच में इस हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया है कि केतन की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी यह सोची-समझी साजिश थी, जिसमें सिया का बॉयफ्रेंड चेतन भी शामिल था. दोनों को पुलिस ने धर लिया है और दोनों इस वक्त हिरासत में हैं. इस बीच सिया का परिवार मीडिया के सामने आया है और उन्होंने इस हत्याकांड में बेटी के शामिल होने की बातों को नकारा है. साथ ही यह भी कहा है कि इसमें जो भी दोषी है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

इस मामले पर सिया का पक्ष रखते हुए उसकी मां पूजा गोयल ने मीडिया से बातचीत की. न्यूज एजेंसी एएनआई ने पूजा गोयल से हुई इस बातचीत का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने बताया, ‘सिया का केतन से रिश्ता तय होने के दौरान ही बार-बार पूछा गया था कि अगर तुम्हें केतन पसंद नहीं है तो अभी बता दो…’ उनका कहना है कि सिया हर बार जवाब देती थी, ‘मम्मी मुझे केतन पसंद है… मैं उसी शादी करना चाहती हूं, यही नहीं उसने कहा कि उसकी जिंदगी में कोई दूसरा (लड़का) नहीं है.’

#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Pooja Goyal, mother of accused Siya Goyal, says, “The night before the incident, Siya and Ketan had a video call about going to Lohagad Fort, and when Ketan’s mother came on the call, Siya said she didn’t want to go on the… https://t.co/Y6H1kVLJBv pic.twitter.com/X12nB0aS32
— ANI (@ANI) June 26, 2026

वहीं, पुलिस की छानबीन में मामला इतना ही नहीं है. यहां केतन के अलावा दूसरे लड़के चेतन चौधरी की भी कहानी सामने आई है, जिसने सिया के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. इस पर सिया की मां ने कहा कि हमें सिर्फ चेतन और सिया की दोस्ती के बारे में मालूम था, सिया ने कभी नहीं बताया कि उसका चेतन से कोई अफेयर है.
सिया की मां पूजा गोयल ने कहा, ‘सिया और चेतन की पहचान एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी. परिवार को मालूम था कि दोनों एक दूसरे को जानते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इसे सामान्य दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं माना. सिया ने परिवार में कभी नहीं बताया कि उसका चेतन से कोई प्रेम संबंध है. इस दौरान जब भी उसकी शादी की बात आगे बढ़ी तो उन्होंने हर बार बेटी से खुलकर पूछा कि क्या वह इस रिश्ते से खुश है?’

#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Pooja Goyal, mother of accused Siya Goyal, says, “… If anyone is at fault in this, they should be given the harshest punishment. Even if it includes my daughter. If my daughter is found guilty, then she should be thrown… pic.twitter.com/xQZrHPydPc
— ANI (@ANI) June 25, 2026

मां का दावा है कि सिया हर बार यह कहती थी कि उसे केतन पसंद है. वह शादी के लिए पूरी तरह तैयार है और उसकी जिंदगी में कोई दूसरा नहीं है. पुलिस की छानबीन इससे अलग कहानी बता रही है और प्रेम संबंध ही इस हत्या की वजह बनी है.
सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी चेतन से रिश्ते की बात नकारी है. प्रवीण गोयल ने आज तक से हुई बातचीत में बताया, ‘यह रिश्ता किसी मैट्रिमोनियल वेबसाइट या रिश्तेदार की सिफारिश से नहीं, बल्कि एक पारिवारिक समारोह से हुआ था. गोवा में एक शादी समारोह में किसी ने पहली बार सिया को देखा था और उसके बारे में जानकारी ली. जब बेटी की शादी की बात शुरू हुई तो परिवार की पहली प्रतिक्रिया थी कि वह तो अभी सिर्फ 19 साल की ही है तो परिवार को कोई जल्दबाजी नहीं है.’
प्रवीण गोयल के मुताबिक, इसके कुछ समय बाद कर्जत में एक और फैमली फंक्शन में मिले यहां पर दोनों परिवार मिले थे. यहां एक बार फिर अग्रवाल परिवार की ओर से केतन और सिया के रिश्ते की बात उठी. इस बीच रिश्तेदारों ने भी कहा कि परिवार अच्छा है और ऐसा रिश्ता बार-बार नहीं मिलता. इसके बाद दोनों परिवारों ने बात आगे बढ़ाई. आखिरकार रिश्ता तय हो गया.
VIDEO | Pune realtor’s death: “Ketan was like a son to me. Siya never expressed any unhappiness over marriage. Real culprit must be pushed from the same cliff,” says father of accused Siya Goyal.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Pune pic.twitter.com/qih8o7wofS
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2026

उन्होंने बताया कि रिश्ता पक्का होने के बाद सब कुछ बढ़िया से आगे बढ़ रहा था. 11 फरवरी को दोनों परिवारों की औपचारिक मुलाकात हुई. इसके 8 दिन बाद 19 फरवरी को रोका समारोह संपन्न हो गया. दोनों की नवंबर में शादी की तारीख तय हो गई थी और इसके लिए उदयपुर में एक भव्य समारोह की बुकिंग हो गई थी.
जब सिया के पिता से बेटी के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर बताया कि उन्हें चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी न तो उससे कोई मुलाकात की और न ही कोई बातचीत की. पिता ने कहा कि अगर बेटी के किसी अफेयर के बारे में पता होता तो शायद हालात अलग होते. प्रवीण गोयल ने कहा कि परिवार को कभी यह महसूस नहीं हुआ कि सिया किसी दुविधा में है या शादी को लेकर असहज है.
इस सबके बावजूद पुलिस ने तथ्यों को जुटाकर यह दावा किया है कि सिया का चेतन से अफेयर था और दोनों की फोन डिटेल्स और कई अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह साबित भी होता है. दोनों ने ही आपस में बातचीत कर केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News