मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | जून 26, 2026 2:10 अपराह्न
भारत ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन- एससीओ महिला फोरम 2026 में महिला नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। आज वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि महिलाएं न केवल विकास की लाभार्थी हैं, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की सबसे शक्तिशाली प्रेरक शक्ति भी हैं।
आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लगभग एक करोड़ महिलाएं 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों में संगठित हैं, जिनमें से 30 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति और मिशन पोषण 2.0 जैसी योजनाएं महिलाओं की सुरक्षा, देखभाल और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में महिलाओं के आर्थिक नेतृत्व और कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए एससीओ भागीदारों के साथ अनुभव साझा करने और सहयोग को गहरा करने के लिए देश की तत्परता की भी पुष्टि की।
6 घंटे पहले
103
6 घंटे पहले
87
7 घंटे पहले
68
6 घंटे पहले
59
6 घंटे पहले
55
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 26th Jun 2026