—विज्ञापन—
Breaking News Today 17 January : नमस्कार, देश-दुनिया की खबरों में आपका स्वागत है। जहां दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है तो वहीं प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करेंगे। देश के सबसे बड़े मोबिलिटी एक्सपो में 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल होंगी। बरेली कोर्ट में आर्थिक आरक्षण पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई होगी। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में आज इजाफा हो सकता है। दिनभर की बड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए News 24 देखते रहिए।
दिल्ली के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ी है। इतनी कई देशों की आबादी नहीं है, जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप कल्पना करें को जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा। विकसित भारत की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर की भी अभूतपूर्व विस्तार की यात्रा होने वाली है।
पंजाब के अमृतसर में कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म की रिलीज को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पंजाब में इस फिल्म को बैन करने की मांग की। इसे लेकर अमृतसर के एसीपी क्राइम गगनदीप सिंह ने कहा कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। हमने मैनेजर से बात की है और उन्होंने भी आकर घोषणा की है कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।
#watch | Punjab | On the release of actress Kangana Ranaut's 'Emergency', Amritsar ACP Crime Gagandeep Singh says, "The movie is not being released. We have spoken to the manager, and he also came out and announced that the movie is not being released…" pic.twitter.com/2qOrpNpxrd
— ANI (@ANI) January 17, 2025
#watch | Punjab | On the release of actress Kangana Ranaut's 'Emergency', Amritsar ACP Crime Gagandeep Singh says, "The movie is not being released. We have spoken to the manager, and he also came out and announced that the movie is not being released…" pic.twitter.com/2qOrpNpxrd
भारतीय जनता पार्टी के दिलीप सैकिया को असम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे भाजपा के साथ कई सालों से काम कर रहे हैं। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।
पूर्व आईपीएस स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय को अपनी अनुशंसा भेजी है। इसे लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिहार राज्य स्तरीय अनुशंसा समिति ने समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल के विशिष्ट योगदान को मान्यता देते हुए उनका नाम भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार 2025 के लिए अनुशंसित किया है।
घने कोहरे के कारण दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 27 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
Delhi | 27 trains originating from various stations in Delhi are running late due to dense fog. pic.twitter.com/u69slqLNzv
— ANI (@ANI) January 17, 2025
Delhi | 27 trains originating from various stations in Delhi are running late due to dense fog. pic.twitter.com/u69slqLNzv
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के कारण कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है।
#watch राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के कारण कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/sBEMx91rQP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2025
#watch राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के कारण कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/sBEMx91rQP
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में विधायक खेल महाकुंभ 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 3 दिनों में लगभग 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई है। आज हर कोई प्रयागराज आना चाहता है, हर कोई काशी आना चाहता है, हर कोई अयोध्या आना चाहता है। यह प्रधानमंत्री मोदी की विरासत और विकास के विजन का वास्तविक रूप है, जिसे आज दुनिया देख रही है।
यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। 31 आईएएस का तबादला किया गया, जबकि 14 जिलों के डीएम बदले गए। विशाख जी. लखनऊ के जिलाधिकारी बनाए गए। सूर्यपाल गंगवार मुख्यमंत्री सचिव बने।
Edited By
Deepak Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in