युवती का शोषण – Live Hindustan

हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। मोहम्मदगंज थाना में उत्तर प्रदेश की युवती ने एक युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने तथा मारपीट कर मोबाइल और लैपटॉप छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई निवासी पीड़िता ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान कररिया गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना नाम राजा बताकर स्वयं को राजपूत समुदाय का बताया और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए। बाद में उसकी वास्तविक पहचान की जानकारी मिलने पर जब युवती ने संबंध खत्म करने की कोशिश की तो आरोपी कथित रूप से निजी फोटो और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता के अनुसार, गुरुवार को वह अपने निजी फोटो-वीडियो वापस लेने कररिया गांव पहुंची, जहां आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की तथा मोबाइल और लैपटॉप छीन लिया। शुक्रवार की सुबह वह किसी तरह मोहम्मदगंज थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News