खुद को सेना का अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने चिकित्सक से ठगी की। आरोप है कि ठग ने सेना का अधिकारी बताकर कैडेट्स का चेकअप कराने की बात कही। पहले भुगतान का लालच देकर वीडियो कॉल के जरिए दो ट्रांजेक्शन करा लिए। बैंक से कॉल आने पर फ्रॉड की जानकारी हुई। चिकित्सक नरेंद्र देव निवासी लॉयर्स कॉलोनी की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. नरेंद्र देव ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि 24 और 25 जून को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने खुद को आर्मी का अधिकारी बताया। उसने बातों में उलझाते हुए कहा कि कुछ सैन्य कैडेट्स का कैंसर चेकअप उनके क्लीनिक पर कराना है।
यदि आप सहमत हैं तो पहले सेना की ओर से भुगतान भेजा जाएगा। बातचीत सही लगने पर चिकित्सक ने हामी भर दी। इसके बाद खुद को सेना का अधिकारी बताने वाले ठग ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की। कहा कि यूपीआई खोलकर कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आरोपित द्वारा बताए गए तरीके से 39,520 और 35,700 रुपये के दो ट्रांजेक्शन करा लिए। इसी दौरान बैंक से पीड़ित चिकित्सक के पास कॉल आई कि उनके खाते से पैसे कट रहे हैं। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। सभी ट्रांजेक्शन रुकवा दिए और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपित का सुराग लगाया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play