मिड सेमेस्टर परीक्षा एक से सात तक, उपस्थिति अनिवार्य – Live Hindustan

आमोद कुमार सीतामढ़ी। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के एक अंगीभूत इकाई एसएलके कॉलेज में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की मिड सेमेस्टर परीक्षा एक से सात जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य बताया है।
जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। विभिन्न तिथियों में गणित, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, उर्दू, प्राणी विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, अकाउंट्स, मार्केटिंग, एचआरएम, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान एवं रसायन विज्ञान सहित विभिन्न ऑनर्स विषयों (मेजर सब्जेक्ट) की परीक्षाएं आयोजित होंगी। कुछ विषयों में परीक्षा रोल नंबर के अनुसार दो पालियों में संपन्न होगी। कॉलेज प्रशासन ने निर्देश दिया है कि छात्र-छात्राएं अपने मेजर (ऑनर्स) विषय के अनुसार सभी निर्धारित विषयों की परीक्षा देंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए द्वितीय सेमेस्टर की नामांकन रसीद तथा महाविद्यालय का पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
इसकी जानकारी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मृत्यंजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। साथ ही केवल वही छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परीक्षा फॉर्म भरने के पात्र होंगे, जो आंतरिक मूल्यांकन (मिड सेमेस्टर) परीक्षा में शामिल होंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News