Purnia News नशा मुक्त जीवन जीने का दिया संदेश – Live Hindustan

Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन नामक स्वयंसेवी संस्था का 24 वां स्थापना दिवस समारोह जीवन ज्योति केंद्र संत कबीर नगर के आश्रम में मिशन के संस्थापक सह अध्यक्ष बाबा गंगा दास की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर प्रो. डॉ. अंकित विश्वकर्मा और जीवन ज्योति केंद्र के महंत जितेंद्र दास के द्वारा फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष सह जीवन ज्योति केंद्र निगरानी कमेटी के अध्यक्ष समाजसेवी संजीव कुमार शुभम ने स्वागत भाषण एवं मंच संचालन किया। जीवन ज्योति केंद्र के संत रतन स्वरूप साहब, सुबोध साहब समाजसेवी शंकर ब्रह्मचारी, जीवन ज्योति केंद्र निगरानी कमेटी के सचिव नीलकमल बबलू गुप्ता, प्रो. आलोक कुमार एवं संतों ने सारगर्भित चरित्र निर्माण एवं समाज-सुधार पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।

बाबा गंगादास ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की नशा शैतान का अविष्कार है। मदिरा जिस घर में प्रवेश करती है। वह तन मन धन को नाश कर देती है। मिशन के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य जितेंद्र दास ने सभी को किसी भी तरह का नशा न सेवन करने की शपथ दिलायी। प्रत्येक लोगों को पांच-पांच नशेड़ियों को नशा मुक्त करवाने का संकल्प करवाया। मौके पर मनोज कुमार, जनार्दन दास, विजेंद्र यादव, दीप नारायण यादव, दिगंबर गोस्वामी उर्फ भारती , बमभोला सहनी आदि ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर नवनीत आनंद, मनीष कुमार, अमर कुमार, प्रिंस कुमार, मंटू यादव, निखिल कुमार, मिथुन कुमार, सेठु, नीतीश कुमार, प्रिंस कुमार, नीरज कुमार मेहता, देवव्रत कुमार, रमन , राजेश एवं मिथिलेश ब्रह्मचारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News