उत्कल 7 व इस्पात एक्सप्रेस 5 घंटे लेट – Live Hindustan

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से इस्पात एक्सप्रेस की बेतहाशा लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कांटाभाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 5 घंटे देर से चल रही है। उसी प्रकार पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस शनिवार को 7 घंटे लेट चल रही है। पिछले दो सालों से ट्रेनों की लेटलतीफी के लिए अलग पहचान बनाने वाली चक्रधरपुर मंडल में पुन: ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला शुरू गया है। पिछले माह रेलवे जीएम अनिल कुमार जैन ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मालगाड़ियों की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी की शिकायत थी।
इसके फलस्वरुप उन्होंने चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया समेत अन्य अधिकारियों को ट्रेनों की लेटलतीफी को जल्द से जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया था। जीएम जैन ने अधिकारियों को आगहा किया था कि मालगाड़ियों की वजह से यात्री ट्रेनें लेट न हो इसके लिए टाटानगर के वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी को लोकल अथवा मेमू ट्रेनों का परिचालन का नियमित निगरानी करने एवं उन्हें सही समय पर परिचालन के लिए सबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बावजूद इसके ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या का अंत नहीं हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News