अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द भारत का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि वे खुद ट्रंप के भारत के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन अगले साल की शुरुआत में ट्रंप के भारत दौरे की दिशा में काम कर रहा है। आने वाले हफ्तों या महीनों में एक द्विपक्षीय व्यापार समझौता पूरा होने की उम्मीद है और नई दिल्ली को अपने सबसे करीबी रणनीतिक साझेदारों में से एक मानता है।
व्हाइट हाउस में समाचार एजेंसी के साथ साक्षात्कार में अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, जरूरी तकनीक और हिंद-प्रशांत में बढ़ते सहयोग पर जोर देते हुए संबंधों को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बताया। रुबियो ने कहा कि सरकार अगले साल ट्रंप के भारत दौरे के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम एक व्यापार समझौते को फाइनल करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम इसे पूरा करने के आखिरी पड़ाव पर हैं और यह बहुत सकारात्मक है। सर्जियो गोर ने भी यही बात दोहराई और कहा कि बातचीत करने वाले अब समझौते को पूरा करने पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे अभी बाकी हैं। अब बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर में दोनों पक्ष किस भाषा पर हस्ताक्षर करेंगे।
रुबियो और गोर ने ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध की अहमियत पर जोर दिया। रुबियो ने कहा कि भारत, अमेरिका का बहुत करीबी साझेदारी और सहयोगी है और प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच का संबंध इससे ज्यादा करीबी नहीं हो सकता, जो मुझे लगता है कि कूटनीति में बहुत जरूरी है। गोर ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बहुत अच्छे दोस्त हैं और यह बात वर्षों पुरानी है और यह बात वर्षों आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि एक तरह से मुझे पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप में बहुत सी एक जैसी बातें दिखती हैं, क्योंकि दोनों को व्यस्त रहना और काम तेजी से करना पसंद है।
रुबियो और गोर ने द्विपक्षीय सहयोग के बढ़ते दायरे की ओर भी इशारा किया और कहा कि मुझे लगता है कि हमारे बीच इतनी सारी चीजें एक जैसी हैं और हम आर्थिक, सप्लाई चेन, जरूरी मिनरल्स, ऊर्जा, सुरक्षा, नेविगेशन की आजादी को लेकर अपने हितों को एक साथ पूरा कर सकते हैं और उन पर काम कर सकते हैं। सर्जियो गोर ने कहा कि इस साझेदारी में अपार क्षमता है, उन्होंने तकनीक, रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और निवेश में बढ़ते सहयोग की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, “आप अमेरिका में किसी भी क्षेत्र को देख सकते हैं और भारत हमारे साथ मिलकर काम कर सकता है और उस स्तर को अगले लेवल तक ले जा सकता है।
भारत और अमेरिका ने पिछले दो दशकों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को लगातार गहरा किया है, जिससे व्यापार, रक्षा, जरूरी और नई तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ा है। दोनों देश एक स्वतंत्र, खुला और स्थिर हिंद-प्रशांत को बढ़ावा देने के लिए जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड के जरिए भी मिलकर काम करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play