हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के यमुना नदी के पुल की ऊपरी सतह की मरम्मत को लेकर तीन दिन के लिए 12-12 घंटे पुल की बंदी का पहला दिन अव्यवस्थाओं के नाम रहा। रात आठ बजे से पुल बंदी का ऐलान हुआ था। लेकिन इसे बंद करने में रात के 10 बज गए। दोनों तरफ से बैरिकेंडिग करके पुल को बंद करा दिया गया। काम शुरू होने से कुछ ही देर बाद मिलिंग मशीन खराब हो गई। इसके कारण काम रुक गया। तड़के 3.30 बजे कानपुर से दूसरी मशीन के आने के बाद काम ने रफ्तार पकड़ी। पुल के एक पट्टी में लोड की वजह से आए उभारों को समतल किया गया।
कानपुर-सागर हाईवे का यमुना नदी का पुल इस वक्त जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल की ऊपरी सतह में गहरे उभार आ गए हैं। जगह-जगह पुल में नाली की तरह गहराई और दूसरी तरफ डामर और कंक्रीट का उभार बना हुआ। इन उभारों की वजह से दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। इसकी मरम्मत को लेकर एनएचएआई ने डीएम से 26 से लेकर 28 जून तक रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक पुल को बंद करने का अनुरोध किया था ताकि पुल की मरम्मत की जा सके। जिसके बाद डीएम ने तीन दिन के लिए पुल बंदी के आदेश जारी किए थे।
शनिवार को कार्य का पहला दिन था। रात आठ बजे पुल को बंद करना था, लेकिन इस कार्य में कार्यदायी संस्था की तरफ से बरती गई ढिलाई के कारण इसे रात 10 बजे बंद किया जा सके। रात 11 बजे के बाद से धीरे-धीरे कोठी नंबर एक से काम शुरू हुआ। तभी मिलिंग मशीन खराब हो गई। तड़के 3.30 बजे कानपुर से दूसरी मशीन के आने के बाद पुन: काम ने रफ्तार पकड़ी।
टीम ने यमुना पुल की लोड साइड वाली पट्टी में आए उभारों को खरोंच-खरोंचकर समतल किया है। अभी बीच में और दूसरी साइड की पट्टी में काम होना बाकी है। काम की रफ्तार को देखते हुए लगता नहीं है कि इसे समय से पूरा किया जा सकेगा। शनिवार को सुबह आठ बजे से पुल पर सामान्य रूप से ट्रैफिक बहाल हो गया। जिसे रात आठ बजे फिर से 12 घंटे के लिए बंद किया जाएगा।
कोट
मशीन की खराबी के कारण पहले दिन काम में कुछ व्यवधान आया है। अगले दो दिनों तक काम रफ्तार से किया जाएगा ताकि समय रहते पुल की ऊपरी सतह को दुरुस्त किया जा सके। पहले दिन करीब तीन सौ मीटर से अधिक एक साइड को खरोंचकर समतल कराया गया है।
सौरभ यादव, कॉरिडोर मैनेजर, जय बिल्डिर्स।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play