Feedback
सोशल मीडिया की दुनिया में यूट्यूबर सौरव जोशी का नाम लगातार ही सुर्खियों में बने रहता है. अपने डेली व्लॉग्स के जरिए वो लोगों से कनेक्ट रहते हैं. उनके पास आज शोहरत और पैसों की कोई कमी नहीं है. अब जब कोई उनकी पर्सनल लाइफ में दखल देने लगे तो ये उन्हें ये पसंद नहीं. हाल ही में सौरव जोशी ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
जानकारी के मुताबकि उन्होंने अपने घर के ठीक सामने वाली पूरी की पूरी जमीन (प्लॉट) खुद खरीद ली है. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली है.
क्यों खरीदनी पड़ी सौरव जोशी जमीन?
दरअसल, सौरव जोशी के घर के ठीक सामने एक बड़ा बिल्डर प्रोजेक्ट आने वाला था, जिसके तहत वहां करीब 150 फ्लैट्स बनाने की तैयारी थी. यही बात सौरव जोशी के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गई, क्योंकि इससे उनकी प्राइवेसी को बहुत बड़ा खतरा था. सौरव ने अपने व्लॉग में इस बात का जिक्र भी किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
सौरव ने कहा, ‘ एक यूट्यूबर होने के नाते उनका घर हमेशा लोगों की नजरों में रहता है. अगर उनके ठीक सामने 150 परिवारों के रहने का फ्लैट बन जाता तो उनके घर के अंदर का सब कुछ सामने आ जाता. उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि लोग अपनी बालकनी से उनके घर के अंदर की तस्वीरें और वीडियो बनाएंगे. आखिरकार, अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उन्होंने ये जमीन ही खरीद ली.
YouTube has given them so much wealth that they are buying lands just to maintain privacy which they themselves have sold to YouTube for money pic.twitter.com/04zR0wiTJ7
अब सौरव जोशी के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोग इसे ‘अमीरी का दिखावा’ कह रहे हैं, तो वहीं उनके फैंस का एक बड़ा वर्ग इस बात से सहमत है कि एक पब्लिक फिगर के लिए अपनी प्राइवेसी बनाए रखना कितना मुश्किल काम है. सौरव ने इस प्लॉट को खरीदने के बाद अब उन्होंने यह पक्का कर लिया है कि वहां अब कोई रहने नहीं आएगा.
खैर, सौरव जोशी ने सिर्फ अपनी प्राइवेसी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए. इससे ये साबित तो होता है कि यूट्यूबर की आम जिंदगी अब कही ज्यादा कीमती हो गई है. अब उस खाली जमीन पर आगे क्या बनेगा, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन सौरव ने यह जरूर दिखा दिया है कि अपनी प्राइवेसी की हिफाजत के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू