भरत तिवारी मुठभेड़ के विरोध में मार्च निकाला – Live Hindustan

रांची, संवाददाता। बिहार में भरत भूषण तिवारी के मुठभेड़ के विरोध में राष्ट्र धर्म रक्षा मंच के सदस्यों ने रविवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक न्याय मार्च निकाला और मुठभेड की जांच की मांग की। अलबर्ट एक्का चौक पर सदस्यों ने कहा कि फर्जी मुठभेड़ में शहीद हुए भरत भूषण तिवारी को न्याय मिलना चाहिए। संगठन के अध्यक्ष अमृतेश पाठक ने कहा कि भरत भूषण तिवारी जैसे युवक की प्रशासनिक हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि भूषण की हत्या राजनीतिक कारणों से हुई है। यह युवक हमेशा दलितों, पिछड़ों के विस्थापन और पुनर्वास की लड़ाई लड़ रहा था।

उसकी आवाज को हमेशा के लिए दबाने के लिए यह किया गया है। अमृतेश पाठक ने मुंडन संस्कार कर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवानिवृत्त कैप्टन टीके तिवारी ने कहा कि सच्चे समाजसेवी और देशभक्त युवा को अपराधी और पागल करार दिया जा रहा है। साथ ही देश और समाज के बड़े दुश्मन को सेवा और मान-सम्मान शोहरत मिल रहा है। मदन मोहन मिश्र ने बिहार सरकार से उन्हें शहीद का दर्जा देने और न्याय की मांग की। मार्च में डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा, कमलेश मिश्रा, शक्ति सिंह, बिध्नेश्वर तिवारी, बीरेन्द्र प्रसाद, प्रभाकर चौधरी, बंटी यादव, मोहन पांडे, विजय पांडे, अक्षय मिश्रा, प्रवीण ओझा, कृष्ण मुरारी, विनय पाठक व अन्य लोगों उपस्थित थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News