पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। केतन की मंगेतर सिया गोयल पर प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या करने का आरोप है। 18 जून को सिया और केतन लोहगढ़ किले की ट्रेकिंग के लिए गए थे। किले से 400 फीट की खाई में गिरकर केतन की मौत हो गई। इसके बाद सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। सिया और केतन की सगाई हो गई थी और वे दोनों प्री वेडिंग शूट के लिए बाली जाने वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर केतन का पासपोर्ट ही खो गया और उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। यह एक घटना मात्र थी या फिर सोची-समझी चाल? इसको लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। जिस कैब में सिया , उसका भाई साहिल और केतन मुंबई एयरपोर्ट तक गए थे, उसके ड्राइवर ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
कैब ड्राइवर वैभव जाधव ने आजतक को बताया कि उसने सुबह 10 बजे सिया और साहिल को पुणे से रिसीव किया था। सिया कैब में बैठना ही नहीं चाहती थी। इसपर साहिल ने उसे जबरदस्ती बैठाया। इसके बाद रावेत तक के रास्ते में दोनों के बीच झगड़ा होता ही रहा। रावेत में कैब में केतन भी बैठ गए। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सिया ने ही उनसे चाय पीने के लिए रुकने को कहा। जब केतन और साहिल चाय पी रहे थे तभी सिया वापस आई और ड्राइवर से कार का बूट एरिया (डिक्की) खोलने को कहा।
ड्राइवर ने बताया कि सिया ने बूट एरिया से पर्स निकाला और उसमें से कुछ निकाला। इसके थोड़ी ही देर बाद सब लोग कैब में बैठ गए और वे फिर एयरपोर्ट की ओर निकल पड़े। जाधव ने बताया कि उन्होंने तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ा। दो मिनट बाद ही उनके पास फोन आया कि एक छोटा बैग कैब में ही रह गया है। जाधव अभी 200 मीटर आगे ही गए थे। उन्होंने बैग लौटा दिया।
जाधव ने बताया कि थोड़ी देर बाद ही उन्हें फिर फोन आया और कहा गया कि केतन का पासपोर्ट कहीं कैब में ही गिर गया है। जाधव ने पहले ही कैब चेक कर ली थी इसलिए कहा कि यहां कुछ भी नहीं है। इसके बाद केतन ने कहा कि वीडियो कॉल करके कैब का इंटीरियर दिखाएं। इसके बाद भी पासपोर्ट नहीं मिला। जाधव ने कहा कि उनसे कहा गया कि वापस एयरपोर्ट पर आ जाए। इसके बाद केतन और साहिल ने कैब की तलाशी ली। काफी ढूंढने के बाद भी पासपोर्ट नहीं मिला तो तीनों ही एयरपोर्ट से वापस आ गए। पासपोर्ट नाम मिलने की वजह से उनका प्री-वेडिंग शूट कैंसल हो गया। अब केतन के पासपोर्ट का इस तरह गायब होना जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।
पुणे रूरल पुलिस ने कहा था कि सिया गोयल ने ही केतन का पासपोर्ट चोरी किया होगा क्योंकि वह केतन के साथ बाली नहीं जाना चाहती थी। यह सब एक साजिश का हिस्सा था। बता दें कि फरवरी में केतन और सिया की सगाई हुई थी। केतन के पिता ने कहा था कि पासपोर्ट का गायब होना बहुत ही रहस्यमय था। कार में बैठते वक्त सबने अपना-अपना पासपोर्ट चेक किया था। केतन एक ही पाउच में क्रेडिट कार्ड. पासपोस्ट और डीएल रखा करता था। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सबके पासपोर्ट थे, बस केतन का ही खो गया था।
रविवार को पुलिस सिया गोयल और चेतन चौधरी को लेकर उसी जगह पहुंचे थे जहां केतन की मौत हुई थी। पुलिस ने उस दिन की घटना को रीक्रिएट करने की कोशिश की। एक डमी को किले की दीवार से नीचे भी गिराया गया।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play