कार्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिक्कबल्लापुर जिले के मुड्डेनाहल्ली इलाके में एक होमस्टे में 26 वर्षीय महिला फिजियोथेरेपिस्ट सुरभि संदिग्ध स्थित में मृत पाई गई है। जबकि उसके प्रेमी संजीत अली को उसी कमरे में बेहोश अवस्था में पाया गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है, हत्या या जहर से संबंधित मामला। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को होमस्टे के कमरे से सुरभि का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से एक रस्सी, बड़ी संख्या में गोलियां और उल्टी के निशान मिले हैं। शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट या खून के निशान नहीं पाए गए। चिक्कबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसी ने बताया कि शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है, इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह आत्महत्या है या हत्या। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मृत्यु का सटीक कारण पता चल सकेगा।
पुलिस जांच में पता चला है कि सुरभि चार-पांच दिन पहले चिक्कबल्लापुर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) परिसर में स्वयंसेवा के लिए आई थीं। उसी दौरान उसने होमस्टे बुक किया और अली के साथ तीन दिन तक वहां रुकी। पुलिस अधीक्षक चौकसी ने कहा कि कमरे में रस्सी भी मिली है, इसलिए सभी संभावनाएं खुली हैं। अली का बयान आने के बाद कई बातें साफ हो सकेंगी।
पुलिस के अनुसार, अली के खिलाफ पहले एनडीपीएस मामले के अलावा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल पुलिस बुकिंग रिकॉर्ड, SAI अधिकारियों और परिवार के बयानों की पुष्टि कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की दिशा तय होगी।
पुलिस के अनुसार, सुरभि बेंगलुरु की रहने वाली हिंदू युवती थी, जबकि संजीत अली केरल का मुस्लिम युवक है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। सुरभि के परिवार ने आरोप लगाया है कि अली ने उसे नशीले पदार्थों की लत लगाई और रिश्ते के दौरान बार-बार उसके साथ मारपीट की। परिवार ने इस संबंध का विरोध किया था, जिसके बाद दोनों फरार हो गए थे। बाद में सुरभि वापस लौटी और पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार रखती है।
पुलिस के अनुसार, इससे पहले सुरभि और अली के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था, जिसमें एक पार्टी में ड्रग्स बरामद होने का मामला था। परिवार ने सुरभि को मैसूर के एक पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसने करीब छह महीने तक नशे की लत का इलाज कराया। इलाज पूरा होने के बाद वह अपनी मां के साथ बेंगलुरु लौट आई थी।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play