अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने खोल दिए साजिश के धागे – Live Hindustan

भारत ने अफगानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में महिलाओं, बच्चों और अन्य निर्दोष नागरिकों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने इस घटना को पाकिस्तान की ‘घोर आक्रामकता’ करार देते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है और पूरे क्षेत्र की शांति-स्थिरता के लिए खतरा है।

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष नागरिक हताहत हुए हैं। यह कार्रवाई पाकिस्तान की संप्रभुता-विरोधी नीति का हिस्सा है और क्षेत्रीय सुरक्षा को गंभीर चुनौती पेश करती है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि यह पाकिस्तान के लापरवाह व्यवहार के लगातार पैटर्न को उजागर करता है। अपनी आंतरिक असफलताओं और घरेलू समस्याओं को छिपाने के लिए वह अपनी सीमाओं से बाहर हिंसा और आक्रामकता का सहारा ले रहा है। बयान में भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना अटूट समर्थन दोहराया। इस दौरान विदेश मंत्रालय ने उन सभी अफगान परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है। साथ ही घायल नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान के अंदर कथित आतंकवादी ठिकानों को लक्ष्य बनाते हुए हवाई हमलों के साथ-साथ जमीनी कार्रवाई का समन्वित अभियान शुरू किया। पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हुए अफगानिस्तान के विभिन्न इलाकों में बमबारी की। अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने इन हमलों में बड़े पैमाने पर नागरिक हताहतों का आरोप लगाया है। इस हमले से पहले की घटनाक्रम में अफगान तालिबान बलों ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की सीमा के पास बड़े पैमाने पर जमीनी हमला किया था। अफगान बलों ने डूरंड लाइन के आसपास कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा करने का दावा किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारी हवाई और जमीनी जवाबी कार्रवाई शुरू की।

पिछले एक वर्ष से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा के अंदर और पास कई बार सैन्य अभियान चलाए हैं। इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य आतंकवादी संगठनों को पनाह दे रही है, जो पाकिस्तान के अंदर घातक हमले कर रहे हैं। दूसरी ओर तालिबान सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि पाकिस्तान अपनी असफलताओं का दोष अफगानिस्तान पर डाल रहा है।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News