अभिषेक मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव और अमिताभ सीवान के डीडीसी बने – Live Hindustan

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 36 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे चार पदाधिकारी की तैनाती की गई है।, जबकि 32 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। नालंदा के वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अमिताभ सिंह को सीवान का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और तैनाती की अधिसूचना जारी की। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव, गिरधारी लाल को राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव और सुरेंद्र प्रसाद को मुजफ्फरपुर में बंदोबस्त पदाधिकारी और शिवहर में बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मुजफ्फरपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी फिरोज अख्तर का तबादला करते हुए कटिहार में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, गयाजी के वरीय उप समाहर्ता आनंद प्रकाश को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी), बेगूसराय के बलिया में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राखी कुमारी को किशनगंज में वरीय उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर पूर्वी की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृदुला कुमारी को भवन निर्माण विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सासाराम के डीसीएलआर अशोक कुमार को भागलपुर सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भोजपुर के जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवि रंजन कुमार गुप्ता को पटना का जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सारण की वरीय उप समाहर्ता सदफ आलम को गयाजी का वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा की वरीय उप समाहर्ता वृष भानू कुमारी चंद्रा को सारण का वरीय उप समाहर्ता, अररिया सदर के डीसीएलआर अमित कुमार को बेगूसराय, बलिया का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गयाजी की वरीय उप समाहर्ता अंशु कुमारी को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन में ओएसडी, दरभंगा की वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी को बेगूसराय में वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय के वरीय अपर समाहर्ता शंभु नाथ को पर्यटन विभाग में ओएसडी, पश्चिम चंपारण की वरीय उप समाहर्ता ज्योति रानी को मधुबनी में वरीय उप समाहर्ता, रोहतास की वरीय उप समाहर्ता अमृता ओशो गर्ग को भोजपुर में वरीय उप समाहर्ता, सारण के सोनपुर की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नूरी परवीन को राजस्व पर्षद में ओएसडी, भभुआ की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करिश्मा को बिहार विकास मिशन में उप मिशन निदेशक, कला एवं संस्कृति विभाग में ओएसडी कहकशां को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में ओएसडी, शिक्षा विभाग में ओएसडी विनीता को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, बीपीएससी में संयुक्त सचिव कुंदन कुमार को गृह विभाग में अपर सचिव, बिहार हज समिति में सीईओ राशिद हुसैन को सिविल विमानन विभाग में ओएसडी, नगर विमानन में प्रशासी पदाधिकारी राजीव राठौर को संसदीय कार्य विभाग में संयुक्त सचिव, चकबंदी प्रशिक्षण संस्थान की अनुदेशक सिम्मी प्रसाद को उच्च शिक्षा विभाग में ओएसडी, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मृत्युंजय कुमार को बीपीएससी में उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव रवींद्र नाथ चौधरी को सहरसा स्थित कोसी प्रमंडल के आयुक्त का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव, वैशाली की बंदोबस्त पदाधिकारी पारूल प्रिया को सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिहार विकास मिशन में उप मिशन निदेशक विपिन कुमार राय को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव, पर्यटन विभाग की ओएसडी नेहा कुमारी को योजना एवं विकास विभाग में ओएसडी, निर्वाचन विभाग में ओएसडी श्रीप्रकाश को शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार एवं सीवान के उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार को सहरसा में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन के पद पर तैनात किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News