Mumbai IMD orange alert: मायानगरी मुंबई एक बार फिर मूसलाधार बारिश की चपेट में है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया है. भारी बारिश होने के बीच में ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं निजी मौसम एजेंसी एक्यूवेदर (AccuWeather) ने शनिवार को भी लगातार बारिश और बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की आशंका जताई है.
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों और सड़कों पर बारिश का सीधा असर देखने को मिल रहा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई हॉटस्पॉट्स और निचले इलाकों में भारी जलभराव हो चुका है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. वर्तमान में दक्षिण गुजरात से लेकर कर्नाटक तट तक समुद्र तल पर एक मानसून ट्रफ सक्रिय है, जो इस पूरे सप्ताह इसी स्थिति में बने रहने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके चलते 3 जुलाई 2026 के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. कम दबाव के प्रभाव से 1 से 7 जुलाई 2026 के बीच कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और छिटपुट स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. कोंकण और गोवा में शुक्रवार से लेकर अगले हफ्ते की शुरुआत तक भारी बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा, जबकि आंतरिक महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हफ्ते के आगे बढ़ने के साथ बारिश की तीव्रता में कमी आएगी.
IMD का मुंबई के प्रमुख शहरों का चार्ट
हर शहर के नीचे 5 जानकारियां दी गई हैं. आइए एक उदाहरण जैसे- औरंगाबाद से इसे समझते हैं. पिक में सबसे ऊपर शहर का नाम लिखा है. दूसरे नंबर पर शहर का मौजूदा टेंपरेचर है. तीसरे नंबर पर हवा की दिशा और गति है. औरंगाबाद में हवा Westerly 3.7km/h, इसका मतलब है कि हवा पश्चिम दिशा (West) से चल रही है और उसकी रफ्तार 3.7 किलोमीटर प्रति घंटा है. अगर किसी शहर में Calm 0km/h लिखा है, जैसे- परभनी या मालेगांव में, तो इसका मतलब है कि वहां हवा बिल्कुल शांत है या नहीं चल रही है.
चौथे पर उमस / Humidity है. उमस का 92% होना, हवा में नमी का प्रतिशत दिखाता है. यह जितना ज्यादा होगा, मौसम में उतनी ही ज्यादा उमस महसूस होगी. महाबलेश्वर में उमस 100% है, यानी वहां बहुत घनी नमी या बारिश का माहौल है. आखिर में मौसम का आइकन और पूर्वानुमान है. इसमें हर शहर के नीचे एक ग्राफिक आइकन बना है जो वहां के मौसम की स्थिति बताता है.
IMD के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई-सांताक्रुज का वर्तमान तापमान 25.8°C दर्ज किया गया है. हवा में नमी (Humidity) का स्तर 93% तक पहुंच चुका है और 5.6 किमी/घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने यहां लगातार बारिश का अनुमान जताया है. पुणे-शिवाजीनगर के इस क्षेत्र में तापमान 24.6°C दर्ज किया गया है, जबकि हवा में भारी नमी का स्तर 95% है. यहां पश्चिमी हवाएं 7.4 किमी/घंटे की गति से चल रही हैं और बारिश का पूर्वानुमान है. महाबलेश्वर घाट क्षेत्र में तापमान गिरकर 19.6°C हो गया है. यहां हवा में नमी का स्तर शत-प्रतिशत यानी 100% रिकॉर्ड किया गया है, जिसके साथ ही भारी बारिश की चेतावनी बनी हुई है. कोल्हापुर में तापमान 26°C बना हुआ है और यहां 24.1 किमी/घंटे की तेज रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. यहां भी 79% नमी के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED