Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। रंका अनुमंडल के वनक्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथियों के झुंड ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर घरों को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ अनाज और अन्य घरेलू सामान को नष्ट कर रहे हैं। उसी क्रम में शुक्रवार रात जंगली हाथियों ने तेनूडीह प्राथमिक विद्यालय के समीप रहने वाले घुरबिगन कोरवा, धर्मदेव कोरवा की मिट्टी के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। हाथी आने की आहट मिलते ही सभी लोग किसी तरह जान बचाकर पड़ोस के एक घर में जाकर छुप गए। उससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हाथी ने घर की दीवार और खपरैल मकान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े और अन्य आवश्यक घरेलू सामान भी बर्बाद हो गया। हाथी ने घर में रखे अनाज को खाया। वहीं बाकी सामान को रौंदकर नष्ट कर दिया। सुबह जब पीड़ित परिवार के सदस्य अपने घर पहुंचे तो पूरा मकान मलबे में तब्दील पाया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है。
घटना की सूचना मिलते ही खरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल राहत के रूप में निजी स्तर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, ताकि परिवार के भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग भी की।
मुखिया प्रतिनिधि ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को दूरभाष से घटना की जानकारी दी। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने मामले में नियमानुसार जांच कराकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा का आश्वासन दिया। इधर, रंका क्षेत्र के तेतरडीह गांव में भी जंगली हाथी ने शिवपूजन भुइयां और मुनि भुइयां के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। उससे गांव के लोग दहशत में हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play