फाइव स्टार होटलों में जाता, महंगी चीजें खाता-पीता और चुपचाप निकल लेता; 300 को लगाया चूना – Live Hindustan

देशभर के लग्जरी होटलों को तीन दशक से अधिक समय तक चूना लगाने वाले 69 वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु के रहने वाले बिंगसन जॉन को ओडिशा के भुवनेश्वर से रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि उसने साल 1990 से अब तक भारत के 300 से अधिक लग्जरी और फाइव स्टार होटलों में धोखाधड़ी की। उसने अलग-अलग पहचान बनाकर ठहरने, महंगी सुविधाओं का इस्तेमाल करने और बिना बिल चुकाए फरार होने जैसी वारदातों को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज के तौर-तरीकों से प्रभावित था और उसी तरह झूठी पहचान के जरिए लोगों का भरोसा जीतता रहा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कभी खुद को विदेशी पर्यटकों का टूर गाइड, कभी अंग्रेजी का टीचर तो कभी योग ट्रेनर बताकर होटल कर्मचारियों का विश्वास हासिल करता था। इसके बाद वह होटल में कई दिनों तक ठहरता, सभी लग्जरी सुविधाओं का लाभ उठाता और मौका मिलते ही बिना भुगतान किए निकल जाता। कई मामलों में उस पर होटल की संपत्ति चोरी करने का भी आरोप है। रायपुर के फाइव स्टार होटल में दर्ज ताजा मामले में उसने 25 जून को चेक-इन किया और 27 जून की सुबह बिना चेक-आउट किए होटल छोड़ दिया। उसने 63,755 रुपये का बिल नहीं चुकाया और होटल से लगभग 1.48 लाख रुपये कीमत का लैपटॉप भी अपने साथ ले गया।

होटल मैनेजमेंट की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी-क्राइम व साइबर यूनिट ने मिलकर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की ओर से दिए गए दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों पर फोकस किया गया, जिसके आधार पर उसकी लोकेशन भुवनेश्वर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से होटल का लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि उसने किन-किन शहरों और होटलों को अपना निशाना बनाया था।

पुलिस ने दावा किया कि बिंगसन जॉन के खिलाफ देश के 10 से अधिक राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। अधिकारियों के अनुसार, वह विभिन्न जेलों में 15 वर्ष से अधिक समय बिता चुका है, जिनमें दिल्ली की तिहाड़ जेल भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लगातार अपनी पहचान और पेशा बदलकर होटल कर्मचारियों को धोखा देता था। अब जांच एजेंसियां उसके पुराने मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं ताकि देशभर में हुए होटल धोखाधड़ी के मामलों का पूरा ब्योरा जुटाया जा सके। यह पता लगाया जा सके कि उसके खिलाफ और कितने मामले दर्ज किए जा सकते हैं।

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News