Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। घरेलू कलह के चलते एक महिला ने शनिवार की दोपहर अपनी चार साल की बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन बेटियां होने के बाद से दंपति के बीच आए दिन तकरार होने लगी थी। छोटी बेटी की उम्र महज डेढ़ माह है। इसी से क्षुब्ध होकर महिला ने उक्त कदम उठाया है। कोतवाली क्षेत्र के बिहरका गांव निवासी श्यामबाबू की 28 वर्षीय पत्नी सुशीला ने शनिवार को दिन के 12 बजे के आसपास अपनी चार वर्षीय बड़ी बेटी निधि को जहरीला पदार्थ खिला दिया। फिर स्वयं सुशीला ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे मां-बेटी दोनों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई।
पति ने बताया कि घटना के समय वह उर्दना गांव गया था। सूचना मिलते ही घर पहुंचा। पहले पता चला था कि बेटी ने कुछ खा लिया। उसे लेकर मौदाह सीएचसी पहुंचा ही था कि घर में पत्नी सुशीला की भी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे भी अस्पताल लाया गया है। पति का कहना है कि पत्नी ने ही बेटी और स्वयं जहर खाया। अभी तक उसे भी नहीं पता कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है। जबकि दोनों के बीच किसी किस्म का कोई विवाद नहीं हुआ है।
खेतीपाती पर आश्रित है परिवार। गांव में चर्चा है कि सुशीला के तीन बेटियां होने के बाद से दंपति के बीच आए दिन तकरार होती रहती थी। सुशीला को बेटियों की वजह से ताने भी मिल रहे थे। इसी के चलते सुशीला ने अपनी बड़ी बेटी के साथ जहर खाया है। उसकी सबसे छोटी बेटी आकांक्षा की उम्र डेढ़ माह है। दूसरी बच्ची शशि तीन साल की है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। श्यामबाबू बारह बीघा जमीन का काश्तकार है। खेतीपाती से ही परिवार का भरण-पोषण होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play