कब जारी होता है रेड अलर्ट? कितनी बारिश पर बजती है खतरे की घंटी, जानिए IMD का पूरा नियम | EXPLAINED – India.Com

Weather Forecast Update Today: बारिश के मौसम में अक्सर खबरों में सुनने को मिलता है कि किसी शहर या जिले के लिए येलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट या रेड अलर्ट जारी किया गया है. खासकर मुंबई, ठाणे, केरल, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे इलाकों में यह शब्द बार-बार सुनाई देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर रेड अलर्ट का मतलब क्या होता है? क्या यह सिर्फ ज्यादा बारिश होने पर जारी होता है या इसके पीछे कोई तय नियम भी है? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि मौसम विज्ञान विभाग यानी रेड अलर्ट कब जारी करता है और इसका मतलब क्या होता है.

ये भी जरूर पढ़ें- गंगा से भी लंबी इस नदी का करोड़ों साल पुराना राज खुला, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला जन्मस्थान

रेड अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी की जाने वाली सबसे गंभीर चेतावनी है. इसका सीधा मतलब होता है कि मौसम बेहद खराब हो सकता है और लोगों को तुरंत सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसी स्थिति में जान-माल का नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए प्रशासन, राहत एजेंसियों और आम लोगों को तुरंत जरूरी कदम उठाने की सलाह दी जाती है.

IMD के नियमों के मुताबिक अगर किसी इलाके में 24 घंटे के भीतर 204.5 मिलीमीटर या उससे ज्यादा बारिश होने की संभावना हो, तो रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि सिर्फ बारिश की मात्रा ही नहीं देखी जाती. अगर किसी इलाके में लगातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही हो और आगे भी उसी तरह की बारिश का अनुमान हो, तब भी रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है.
दरअसल मौसम विभाग तीन तरह के अलर्ट जारी करता है. पहला येलो अलर्ट होता है. इसमें 24 घंटे में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश की संभावना में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. दूसरा ऑरेंज अलर्ट होता है. इसमें 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश का अनुमान होता है. इसका मतलब है पहले से तैयारी कर लें. सबसे आखिरी रेड अलर्ट होता है. इसका मतलब है जब 204.5 मिमी या उससे ज्यादा बारिश की संभावना होती है तब तुरंत एक्शन लेने की जरुरत होती है.

रेड अलर्ट जारी करने से पहले मौसम विभाग सिर्फ बारिश का अनुमान नहीं लगाता. वैज्ञानिक कई तरह की जानकारी का एनालाइज करते हैं. इनमें वेदर रडार, वेदर सैटेलाइट से मिलने वाली तस्वीरें, कंप्यूटर मॉडल और जमीन पर लगे मौसम केंद्रों का डेटा शामिल होता है. इसके बाद एक्सपर्ट्स मिलकर तय करते हैं कि किस इलाके में कितना खतरा हो सकता है.
मुंबई जैसे शहरों के लिए सिर्फ बारिश की मात्रा देखना काफी नहीं होता. वहां यह भी देखा जाता है कि किस इलाके में पानी भर सकता है, कौन-सी सड़कें डूब सकती हैं और किन इलाकों में लोगों को ज्यादा परेशानी होगी. इसी वजह से मुंबई में बाढ़ की स्थिति का अनुमान लगाने के लिए खास सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ये पता चलता है कि किस इलाके में कितना असर पड़ सकता है.
सवाल: रेड अलर्ट का मतलब क्या होता है?
जवाब: इसका मतलब है कि मौसम बेहद खराब हो सकता है और लोगों को तुरंत सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देश मानने चाहिए.
सवाल: कितनी बारिश पर रेड अलर्ट जारी होता है?
जवाब: अगर 24 घंटे में 204.5 मिमी या उससे ज्यादा बारिश का अनुमान हो, तो IMD रेड अलर्ट जारी कर सकता है.
सवाल: क्या सिर्फ बारिश की मात्रा देखकर रेड अलर्ट जारी होता है?
जवाब: नहीं. लगातार बारिश, बाढ़ का खतरा, स्थानीय स्थिति और मौसम के दूसरे आंकड़ों को भी ध्यान में रखा जाता है.
सवाल: रेड अलर्ट के दौरान क्या स्कूल और ऑफिस बंद हो सकते हैं?
जवाब: इसका फैसला राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन करता है. रेड अलर्ट के दौरान हालात के अनुसार स्कूल, कॉलेज या दफ्तर बंद किए जा सकते हैं.
सवाल: रेड अलर्ट की जानकारी कहां से मिलेगी?
जवाब: IMD, राज्य सरकार, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप और सोशल मीडिया से सही जानकारी मिलती है.
सवाल: क्या हर रेड अलर्ट में बाढ़ आना तय होता है?
जवाब: नहीं. रेड अलर्ट संभावित खतरे की चेतावनी है. इसका मकसद लोगों को पहले से सतर्क करना होता है, ताकि नुकसान को कम किया जा सके.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News