कहानियों से निखर रही बच्चों की पढ़ने की क्षमता – Live Hindustan

आमोद कुमार सीतामढ़ी। सरकारी विद्यालयों में अब पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए बच्चों को कहानियों और कविताओं के माध्यम से सीखने का अवसर दिया जा रहा है। मिशन निपुण बिहार के तहत जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में इन दिनों ‘ पठन पर्व-हर दिन कहानी, हर बच्चे की जुबानी’ अभियान चल रहा है। एक से सात जुलाई तक आयोजित इस अभियान में कक्षा दो के बच्चे प्रतिदिन सुबह 10 बजे अपनी पसंद की भाषा हिंदी, उर्दू, मैथिली अथवा अंग्रेजी में 15 मिनट तक कहानी, कविता या अनुच्छेद का सस्वर वाचन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में धारा प्रवाह पठन क्षमता विकसित करना, भाषा कौशल को मजबूत करना और पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाना है।
प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ प्रियदर्शी ने बताया कि अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के संचालकों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक विद्यालय में निर्धारित समय पर पठन गतिविधियां कराई जा रही हैं तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। अभियान के तहत शिक्षक बच्चों की आयु और कक्षा के अनुरूप कहानी, कविता अथवा अनुच्छेद का चयन पाठ्यपुस्तकों और विद्यालय पुस्तकालय में उपलब्ध पठन सामग्री से करवा रहे हैं। उच्च कक्षाओं के छात्र-छात्राएं भी छोटे बच्चों के वाचन में सहयोग कर रहे हैं, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास के साथ सीखने का माहौल बन रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News