Bareily News: पानी निकासी के विवाद में पथराव, तीन घायल – Live Hindustan

Bareily News: पानी निकासी के विवाद में लाठी-डंडों और ईंट पत्थर से हुए हमले में तीन व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी में शुक्रवार की रात नौ बजे शकूर अहमद के घर के पास में ही प्लॉट का मिट्टी का पटान हो रहा था। शकूर अपने घर के पानी को प्लॉट में सड़क पार कर ले जा रहा था। पड़ोसी शराफत हुसैन ने इससे परेशानी होने की बात कहते हुए पानी रात में चलाने की बात कही। इस पर विपक्षी आग बबूला हो गए और लाठी-डंडों से शराफत की पिटाई शुरू कर दी।

शोर सुनकर शराफत के चाचा रफीक अहमद व भान्जा सुहेल बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावरों ने छत से ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। शराफत के परिजन को घर में कैद होकर जान बचाना पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तभी हमलावर भाग गए। परिजनों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रफीक व सुहेल की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। शराफत की हालत गंभीर है। शनिवार को घायल की मां बुंदन की तहरीर पर पुलिस ने शकूर, जाकिर, शाकिर, नुसरत, अहसान, आमिर के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News