भारत अपनी ब्रिक्‍स अध्‍यक्षता के तहत ब्रिक्‍स महिला कार्य समूह की दो दिन की बैठक की मेजबानी करेगा – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
जुलाई 6, 2026 7:19 पूर्वाह्न
भारत अपनी ब्रिक्‍स अध्‍यक्षता के तहत ब्रिक्‍स महिला कार्य समूह की दो दिन की बैठक की मेजबानी करेगा। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि केरलम् के कोच्चि में आज से शुरू हो रही बैठक में ब्रिक्‍स सदस्‍य देशों के वरिष्‍ठ अधिकारी भाग लेंगे। विभिन्‍न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और महिला नीत विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार होगा। साझा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत होगी। इस बैठक से सदस्‍य देशों को महिला नीत विकास के लिए सहमति बनाने का अवसर मिलेगा। ब्रिक्‍स महिला कार्य समूह ने चार प्राथमिकता क्षेत्रों पर ध्‍यान केन्द्रित किया है। इनमें शासन और नेतृत्‍व में महिलाओं की भूमिका, डिजिटल और वित्‍तीय गतिविधियों में उनकी समावेश‍िता, महिला उद्यमिता और कौशल विकास तथा जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और पोषण में मह‍िलाओं की भूमिका शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक 8 और 9 जुलाई को होने वाले ब्रिक्‍स महिला मंत्री ‍स्‍तरीय सम्मेलन की आधारभूमि तय करेगी।
2 घंटे पहले
views 35
2 घंटे पहले
views 21
2 घंटे पहले
views 19
2 घंटे पहले
views 18
2 घंटे पहले
views 18
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 6th Jul 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News