Prayagraj News: फायरिंग व बमबाजी मामले में मुकदमा दर्ज, हिरासत में संदिग्ध – Live Hindustan

Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बमरौली उपरहार में रविवार शाम अहमदपुर असरौली निवासी मशरूर और उसके भाइयों पर फायरिंग व बमबाजी मामले में पूरामुफ्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मामले के नौ आरोपियों में सात नामजद और दो अज्ञात हैं। वारदात के बाद नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।पूरामुफ्ती के अहमदपुर असरौली निवासी मशरूर ने सलीम निवासी बमरौली उपरहार, शमशुलऐन और उसके बेटों अबू उजैफा, अबू तलहा व दानिश निवासीगण मंदर मोड़, शोएब निवासी तिवारी तालाब पूरामुफ्ती, ऐहतेशाम निवासी मंदर मोड़ और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गोली और बम से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि वह रविवार शाम अपने भाइयों सोनू और मसूद के साथ बमरौली उपरहार स्थित अमरूद की बाग में गया था। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से रायफल और तमंचों से फायरिंग की। जान बचाकर भागने पर आरोपियों ने बमबाजी भी की। हमले में उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए कछार की ओर भाग गए। हमले के आरोपी अतीक अहमद के करीबी रहे एक प्रधान के रिश्तेदार बताए जा रहे। इन पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News