Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। मधेपुरा जिले के एक माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी से नकदी और मोबाइल लूट मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार स्वतंत्र माइक्रोफिन कंपनी लिमिटेड मुरलीगंज के कर्मचारी अररिया जिले के भरगामा थानाक्षेत्र स्थित रहरिया गावं निवासीआदित्य आनंद पिता रविंद्र कुमार विभिन्न क्षेत्रों से ऋण की राशि संग्रह कर अपनी शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित मिरचाईबाड़ी भिट्ठाटोला ईदगाह के समीप दो बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके पास से 54 हजार 150 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन छीन लिया।
घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस संबंध में जानकीनगर थाना कांड संख्या 180/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं रामानुज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर निवासी रंजीत राम पिता जवाहर राम तथा नौलखी रही टोला निवासी खुशबू कुमारी पिता संजय राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार खुशबू कुमारी इस कांड की साजिशकर्ता बताई जा रही है। वहीं घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play