BAN vs AUS 1st T20I Live Streaming: वनडे में इतिहास रचने के बाद अब टी20 में ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा बांग्लादेश, जानें कब-कहां देखें लाइव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bangladesh vs Australia 1st T20I Live Streaming: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार, 17 जून से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इतिहास रचा था. ऐसे में मेजबान टीम का मनोबल काफी ऊंचा होगा और वह टी20 सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
दूसरी ओर, मिशेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे सीरीज की हार का बदला लेने और टी20 सीरीज का विजयी आगाज करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 17 जून को चटगांव के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा.
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:00 बजे होगा.
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मुकाबले के टीवी प्रसारण को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 7 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 4 मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि, साल 2021 में बांग्लादेश ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से टी20 सीरीज हराकर बड़ा उलटफेर किया था.
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम.
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, टिम डेविड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, एडम जैम्पा.

Revenge or repeat? 👀

Mitchell Marsh and Tim David return as Australia begin their T20I campaign against a Bangladesh side fresh off an ODI series win 🏏

Catch all the action from the Australia tour of Bangladesh LIVE on FanCode 📲 #BANvAUS #T20I #Cricketpic.twitter.com/H2LrlRinDl
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 7 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 4 मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि, साल 2021 में बांग्लादेश ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से टी20 सीरीज हराकर बड़ा उलटफेर किया था.
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम.
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, टिम डेविड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, एडम जैम्पा.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News