Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।मॉडल कॉलेज, मुरली में गुरुवार को प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना की यूनिट-1 एवं यूनिट-2 द्वारा गोद लिए गए ग्राम सालबनी एवं भाटोटोला में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
मौके पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो युसूफ, नपं ईओ दानिश हुसैन, डॉ. सुब्रत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मुर्शिद राजा आदि अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व अमर शहीद सिदो-कान्हु मुर्मू के फोटो पर माल्यार्पण के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। सभी मुख्य अतिथियों को डॉ रणजीत सिंह ने अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली ने एनएसएस का संक्षिप्त परिचय देते हुए इसके उद्देश्य, आदर्श एवं समाज सेवा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।मो यूसुफ ने कहा कि पहले स्वयं जागरूक बनना आवश्यक है, तभी दूसरों को प्रभावी ढंग से जागरूक किया जा सकता है।
ईओ दानिश हुसैन ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें तथा जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुर्शिद राजा ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता केवल कर्म और समर्पण से ही सिद्ध होती है।
प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्रों का व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के माध्यम से जिम्मेदार नागरिक बनाता है,साथ ही समाज को जागरूक, संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने का सशक्त माध्यम है। स्वयंसेवकों को पहले स्वयं जागरूक बनना होगा, तभी वे समाज में जागरूकता का प्रभावी संदेश पहुंचा सकेंगे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार ने किया। मौके पर शिक्षक गण, कर्मचारी आदि थे。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play