Ara News: लो ब्लड प्रेशर और अत्यधिक कमजोरी के कारण डॉक्टरों ने जांच कर अनशन से रोका भाई चंदन तिवारी बोले-कोर्ट की कार्रवाई पर भरोसा पर न्याय मिलने तक लड़ाई जगदीशपुर/शाहपुर, निज संवाददाता पुलिस मुठभेड़ में मारे गये बिलौटी निवासी भरत भूषण तिवारी के लिए न्याय की मांग को लेकर उनकी मां आशा देवी की शुक्रवार से प्रस्तावित भूख हड़ताल उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते फिलहाल 20 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद लो ब्लड प्रेशर और अत्यधिक कमजोरी का हवाला देते हुए अनशन को स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा बताया। इसके बाद परिजनों ने कहा कि परिवार को न्यायालय की कार्रवाई पर पूरा भरोसा है और न्याय मिलने तक न्याय की लड़ाई संवैधानिक तरीके से जारी रहेगी।
परिजनों के अनुसार, लगातार मानसिक तनाव और पर्याप्त भोजन नहीं कर पाने के कारण आशा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से काफी कम पाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल बेड रेस्ट, स्लाइन और आवश्यक दवाएं देने की सलाह दी और स्पष्ट किया कि मौजूदा स्थिति में भूख हड़ताल उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने बताया कि परिवार हाल ही में न्यायालय में उपस्थित हुआ था, जहां मामले की सुनवाई और जांच प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की कार्रवाई से परिवार को उम्मीद जगी है। इसी कारण मां के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भूख हड़ताल को 20 जुलाई तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। चंदन तिवारी ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि न्याय के लिए है। हमें अदालत और कानून पर पूरा भरोसा है। मां के स्वस्थ होते ही जरूरत पड़ी तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा, लेकिन फिलहाल उनका स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है।
परिवार ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांगें पहले की तरह बरकरार हैं। इनमें दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई, मामले की पारदर्शी जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना शामिल है। परिजनों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
आशा देवी का ब्लड प्रेशर काफी कम है। उन्हें स्लाइन चढ़ाने के साथ दवाएं दी जा रही हैं। फिलहाल अनशन करना उनके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है, इसलिए उन्हें आराम की सलाह दी गई है। – डॉ. एम. कुमार, चिकित्सक —————-
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play