Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। मुरैठा से मस्सा होते हुए एसएच-52 तक जाने वाली सड़क में अधवारा समूह की खिरोई नदी पर खनुआ में बनने वाले आरसीसी पुल के ध्वस्त डायवर्सन की मरम्मत कर आवागमन को चालू कर दिया गया है। इसको लेकर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने गत सात जून को पेज नंबर चार पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपते ही कार्य एजेंसी की ओर से दो ह्यूम पाइप को जोड़कर ध्वस्त डायवर्सन में डाला गया। इसके बाद ध्वस्त भाग की मिट्टी भरकर मरम्मत की गई। मस्सा के सामाजिक कार्यकर्ता सुदिष्ट ठाकुर सहित कई लोगों ने इस मरम्मत कार्य को कामचलाऊ व्यवस्था बताया है।
उन लोगों के अनुसार नदी जल के समुचित प्रवाह के लिए वहां पर तीन-चार ह्यूम पाइप डालकर मरम्मत कर दी जाती तो डायवर्सन काफी टिकाऊ होता। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में यदि जल प्रवाह की गति बढ़ी तो डायवर्सन फिर से ध्वस्त हो सकता है। डायवर्सन चालू होने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डायवर्सन की मरम्मत के लिए मिट्टी काटने के समय हटाए गए स्क्रूपाइल पुल के दक्षिण एप्रोच की मिट्टी चट्टान के रूप में जेसीबी पर आ गिरी। इस घटना में जेसीबी का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि जेसीबी के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो जाने की बातें बताई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play