Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि।
दिनभर सरकारी योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक बैठकों में व्यस्त रहने वाले सदर प्रखंड के बीडीओ सह सीओ इम्तियाज अहमद गुरुवार को एक अलग ही भूमिका में नजर आए। रामवि घोचोटोली पहुंचकर उन्होंने अधिकारी की कुर्सी छोड़ चॉक संभाली और बच्चों के बीच शिक्षक बनकर पूरे उत्साह के साथ पढ़ाई कराई। अचानक अपने बीच अधिकारी को शिक्षक के रूप में देखकर बच्चे भी उत्साहित हो उठे और पूरे मनोयोग से कक्षा में शामिल हुए। कक्षा के दौरान इम्तियाज अहमद ने विद्यार्थियों को बेहद सरल, सहज और रोचक तरीके से पढ़ाया। उन्होंने पढ़ाई को केवल परीक्षा तक सीमित नहीं रखने बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम बताया। बच्चों से सवाल-जवाब करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा प्रतिदिन पढ़ाई की आदत विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही जीवन में बड़ी उपलब्धियों की कुंजी है। यदि विद्यार्थी आज पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे, तो भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी या अपनी पसंद के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं。
फोटो
पी10- सिमडेगा में गुरुवार को बच्चों को पढ़ाते सीओ इम्तियाज अहमद
–
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play