Bhagalpur News: कटिहार से शशि की रिपोर्ट बारसोई। बारसोई प्रखंड अंतर्गत कचना थाना क्षेत्र के जकलबाड़ी में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। जनरेटर के लिए तेल लेने जा रहे तीन युवक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दुल्हा और दुल्हन के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, बारसोई प्रखंड के बहानगर गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। घर में जनरेटर के लिए तेल खत्म होने पर बहानगर निवासी शिवा टुडू (22) पिता- गुडवा टुडू एवं पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाना क्षेत्र निवासी रेंटा टुडू (21) पिता- मुन्शी मुर्मू तथा बहानगर निवासी लकी टुडू (20) पिता- माघी टुडू एक ही बाइक पर सवार होकर तेल लेने घर से निकले थे। जकलबाड़ी के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। तीनों ने सिर पर हेलमेट नहीं लगाया था। इस वजह से हादसे के दौरान तीनों के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से दो की मौत हो गयी।
हादसे में लड़की का भाई शिवा टुडू और लड़के के भाई रेंटा टुडू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लकी टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई पहुंचाया गया।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play