Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की महेशवाड़ा पंचायत के वभनगामा गांव में जलजमाव की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राम प्रकाश चौधरी के घर से वभनगामा चौक तक सड़क पर जमा पानी के कारण आसपास के ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से होकर गांव के लोगों को पहसारा-बखरी मुख्य सड़क तक आना-जाना पड़ता है, लेकिन जलजमाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के पूरब वार्ड संख्या 15 और पश्चिम वार्ड संख्या 11 पड़ता है।
दोनों वार्डों के लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है, जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राम प्रकाश चौधरी, रामचंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, मनोज साह और रामविलास साह ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यह स्थिति बनी हुई है। हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक बना रहता है। ग्रामीणों ने पंचायत एवं प्रशासन से शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क को जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play