New Gas Cylinder Price Today: रसोई गैस स‍िलेंडर के नए रेट्स जारी, चेक करें आज का ताजा भाव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
तेल कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। जहां घरेलू (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं कमर्शियल (19 किलोग्राम) सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। क्‍योंक‍ि लगभग हर भारतीय घर में रसोई गैस का उपयोग होता है, इसलिए कीमतों में कोई भी बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालता है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं सिलेंडर के दाम।
तेल कंपनियों ने व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त इजाफा किया है। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹990 से लेकर ₹994 तक बढ़ गए हैं।
नई दिल्ली: घरेलू सिलेंडर ₹913.00 पर स्थिर है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 पर पहुंच गया है। नोएडा: यहां घरेलू गैस ₹910.50 और कमर्शियल गैस ₹3,071.50 की मिल रही है। गुड़गांव: यहां घरेलू सिलेंडर का भाव ₹921.50 और कमर्शियल का ₹3,088.00 है।
पटना: बिहार की राजधानी में घरेलू सिलेंडर के दाम सबसे अधिक ₹1,002.50 पर बने हुए हैं। कमर्शियल: यहां व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत ₹3,346.50 हो गई है।
कोलकाता: घरेलू सिलेंडर ₹939.00 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,202.00 (₹994 की वृद्धि) पर बिक रहा है। मुंबई: यहां घरेलू गैस की कीमत ₹912.50 और कमर्शियल की ₹3,024.00 है।
हैदराबाद: यहां घरेलू गैस ₹965.00 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,315.00 पर है। चेन्नई: यहां घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹3,237.00 की कीमत पर उपलब्ध है। बेंगलुरु: यहां घरेलू गैस के दाम ₹915.50 और कमर्शियल के ₹3,152.00 हैं।
भारत सरकार वर्तमान में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान करती है। सब्सिडी की राशि सिलेंडर खरीदने के बाद सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। सब्सिडी की राशि अंतरराष्ट्रीय कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर हर महीने बदलती है।
नई दिल्ली ₹913.00 | ₹3,071.50 कोलकाता ₹939.00 | ₹3,202.00 मुंबई ₹912.50 | ₹3,024.00 चेन्नई ₹928.50 | ₹3,237.00 गुड़गांव ₹921.50 | ₹3,088.00 नोएडा ₹910.50 | ₹3,071.50 बेंगलुरु ₹915.50 | ₹3,152.00 भुवनेश्वर ₹939.00 | ₹3,238.00 चंडीगढ़ ₹922.50 | ₹3,092.50 हैदराबाद ₹965.00 | ₹3,315.00 जयपुर ₹916.50 | ₹3,099.00 लखनऊ ₹950.50 | ₹3,194.00 पटना ₹1,002.50 | ₹3,346.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 | ₹3,106.00
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News