Bagaha News: शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे मनुआपुल-नवलपुर मुख्य मार्ग स्थित फतेहपुर चौक के समीप की बताई जा रही है। घायलों की पहचान धानाहा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी दीपक यादव एवं नवलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी चनमुन यादव, तथा योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मंतोष राम और सोनू कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मंतोष राम और सोनू कुमार एक बाइक से किसी कार्य के लिए फतेहपुर चौक जा रहे थे। वहीं दीपक यादव और चनमुन यादव दूसरी बाइक से आवश्यक कार्य के लिए बेतिया की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। फतेहपुर चौक के समीप दोनों चालकों का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सरकारी एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी के डॉक्टर तारिक अनवर ने बताया कि चारों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया । लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रख लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play