Darbhanga News: बहेड़ी। थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पर गोलीकांड की घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बहेड़ी थाना परिसर में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। यह टीम प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 11 बजे तक लगातार गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा क्षेत्र में चौकीदारों की भी तत्काल प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। विदित हो कि बीते गुरुवार की देर शाम को निमैठी चौक के पास स्थानीय टेलीकॉम कर्मी संजीव कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
अभी भी उनकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि निमैठी क्षेत्र में पूर्व में भी गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर बहेड़ी थाने की ओर से झझरी चौक और महुली चौक पर स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव पहले ही एसएसपी को भेजा जा चुका है।उन्होंने कहा कि झझरी चौक के आसपास पुलिस पिकेट के लिए उपयुक्त जमीन और भवन की तलाश की जा रही है। व्यवस्था होने के बाद वहां स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि निमैठी गोलीकांड की जांच में काफी प्रगति हुई है। क्यों, कैसे और किसने गोली चलाई, उस पर अभी बृहद जानकारी नहीं दी जा सकती। ऐसा जांच प्रभावित न हो इसलिए किया जा रहा है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play