Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के चोंगाखार पंचायत अंतर्गत चरगो गांव में सोलर संचालित जलमीनार की टंकी फट जाने से करीब 50 कोड़ा परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अत्यधिक धूप की वजह से अचानक टंकी फट गई। जिसके बाद से जलमीनार बंद है। टंकी फटने की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी गई बावजूद कोई पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्लास्टिक पाइप बांधकर जुगाड़ लगाकर पानी लेना शुरू किया। ग्रामीण भोला कोड़ा, खिरोधर कोड़ा, लक्ष्मण कोड़ा सहित कुमार,रामेश्वर कोड़ा, डामर कोड़ा एवं किशोर कोड़ा ने बताया कि पीने के पानी के लिए यह एक मात्र साधन था जो खराब हो गया है।
जिससे हम ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने जुगाड़ लगाकर पानी की व्यवस्था तो कर ली परंतु यह स्थाई नहीं है क्योंकि जबतक धूप रहती है तभी पानी मिलता है जब धूप नहीं रहेगी तो पानी नहीं मिलेगा। अभी बरसात का मौसम है। इस दौरान धूप नहीं रहेगी तो ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कत होगी। स्थानीय मुखिया को इसकी सूचना दी गई है। उन्होंने बनाने का आश्वासन दिया है। पता नहीं यह कब बनेगा। इस संबंध में पीएचडी विभाग के जेई दानिश इबरार ने बताया कि यह टंकी 15वीं वित्त से पंचायत के मुखिया ने लगायी है। इसकी मरम्मत भी वही करेंगे।फोटो 11जीआरडी 101 सोलर जलमीनार की फटी टंकी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play