बिहार कांग्रेस की कलह या विदेश दौरा, पटना में क्यों टला राहुल गांधी का कार्यक्रम? – AajTak

Feedback
कांग्रेस पार्टी नीट पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन चला रही है. इस आंदोलन के तहत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम भी था. बिहार की राजधानी पटना में भी 15 जुलाई को यह कार्यक्रम तय था, लेकिन यह अब स्थगित हो गया है. यह आयोजन अब 17 जुलाई को देहरादून में होगा.
सूत्रों की मानें तो पटना में तय कार्यक्रम स्थगित कर इसे अब उत्तराखंड ले जाने का फैसला बिहार कांग्रेस की कलह के कारण लिया गया. सूत्रों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी पिछले 20 दिन से सार्वजनिक गतिविधियों में नजर नहीं आए हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि राहुल गांधी आखिर हैं कहां. सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं. लेकिन इसे लेकर न तो कोई यात्रा कार्यक्रम जारी किया गया और ना ही उन्होंने खुद इसे लेकर सोशल मीडिया पर ही कोई पोस्ट किया.
यह भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस में अंदरूनी कलह! राहुल गांधी का छात्रों से संवाद का कार्यक्रम टला, अब देहरादून में होगा सेमिनार
राहुल गांधी की गैरमौजूदगी के कारण कांग्रेस को पहले से तय ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन से जुड़े कई कार्यक्रम स्थगित करने पड़े. सूत्रों के मुताबिक बिहार कांग्रेस में बढ़ती आंतरिक कलह के कारण पटना से देहरादून स्थानांतरित किए गए कार्यक्रम की तैयारियां अब तेज कर दी गई हैं. 10 जुलाई को प्रयागराज में प्रस्तावित आयोजन भी स्थगित किए जाने का दावा सूत्र कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बघेल ने नहीं मानी चन्नी गुट की बात… पंजाब कांग्रेस में तल्ख हुई रार, अब आगे क्या?
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने की तारीख आगे बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है. राहुल गांधी के 12 जुलाई की सुबह स्वदेश लौटने की संभावना है. पटना कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला बिहार कांग्रेस की हाल ही में हुई बैठक में लिया गया. इस बैठक में संगठन से जुड़ा विवाद बढ़ते देख पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम बिहार के बाहर कहीं और कराने का निर्णय लिया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News