धनुर्धर धीरज, कीर्ति के निशाने कांस्य से चूके विश्व कप
-भारतीय जोड़़ी को इटली से 3-5 से हार का सामना करना पड़ा
-कीर्ति शर्मा अब व्यक्तिगत सेमीफाइनल में पेश करेंगी चुनौती
मैड्रिड, एजेंसी। धीरज बोम्मादेवरा और कीर्ति शर्मा की भारतीय रिकर्व मिश्रित जोड़ी 3-1 से बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई। रविवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में भारतीय जोड़़ी इटली से 3-5 से हारकर कांस्य पदक से चूक गई।
अंताल्या विश्व कप चैंपियन धीरज ने पिछले महीने तीसरे चरण में कुमकुम मोहद के साथ रिकर्व मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता था लेकिन मैड्रिड से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ेगा। भारत की रिकर्व वर्ग में उम्मीदें अब कीर्ति पर टिकी हैं, जो व्यक्तिगत सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस मैच में जीत हासिल करने पर 19 वर्षीय कीर्ति विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने में सफल रहेंगी। कीर्ति ने पिछले महीने अंताल्या में विश्व कप में पदार्पण किया था।
भारत ने अब तक विश्व कप के अंतिम चरण में दो पदक हासिल किए हैं। ये दोनों पदक उसने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में जीते थे। महिला टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि प्रथिका प्रदीप ने रजत पदक हासिल किया।
पहली बार जोड़ी बनाकर खेल रहे धीरज और कीर्ति ने पहला सेट 38-38 से बराबर किया। उन्होंने दूसरे सेट में भी निरंतरता बनाए रखी और केवल दो अंक गंवाकर 38 का स्कोर बनाया, जबकि रोबर्टा डि फ्रांसेस्को और माटेओ बोरसानी की इटली की जोड़ी ने 37 अंक बनाए, जिससे भारतीय जोड़ी को 2-1 की बढ़त मिल गई। इटली की जोड़ी ने तीसरा सेट 39-37 से जीता और मुकाबले को 3-3 से बराबर कर दिया। चौथे और निर्णायक सेट में भी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जबकि इटली की टीम ने चार ‘परफेक्ट 10’ बनाकर 40-37 से जीत हासिल करके कांस्य अपने नाम कर दिया。
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play