Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंची महिला के साथ कथित रूप से जांच के बहाने छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि दवा लेने के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने जांच करने का बहाना बनाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, अश्लील बातें कीं और मानसिक रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया। घटना के बाद महिला ने उतरौला कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गांधी नगर निवासी आदिल पुत्र इसराइल के रूप में हुई है, जो पटेल नगर में मेडिकल स्टोर संचालित करता है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी होने के साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल स्टोरों की नियमित निगरानी की मांग उठी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play