जगराओं के गांव कोठे राहला में रविवार सुबह बिजली के मीटर बॉक्स में करंट आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई और भैंस को बॉक्स से अलग किया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में पावरकॉम की कार्यप्रणाली
गांव निवासी जिंदर सिंह ने बताया कि कई ग्रामीण रोज सुबह अपने बिजली मीटर की रीडिंग जांचने के लिए मीटर बॉक्स के पास जाते हैं। रविवार सुबह एक भैंस चारा खाते हुए मीटर बॉक्स से टकरा गई। बॉक्स में करंट होने के कारण भैंस की तुरंत मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि भैंस की जगह कोई व्यक्ति मीटर की रीडिंग देखने पहुंच जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था। शनिवार को हुई बारिश के बाद खुले आसमान के नीचे लगे मीटर बॉक्स और उनमें मौजूद खुले बिजली के जोड़ लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।
ग्रामीणों ने पावरकॉम पर लगाया आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पावरकॉम द्वारा मीटर बॉक्स लगाए जाने के बाद आज तक किसी अधिकारी ने यह जांच नहीं की कि मीटर सही तरीके से लगे हैं या बॉक्स के अंदर कहीं खुले जोड़ या तकनीकी खामियां हैं। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
लोगों के अनुसार, मृत भैंस अच्छी दूध देने वाली थी, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पावरकॉम से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और गांव में लगे सभी बिजली मीटर बॉक्स की तत्काल जांच कर उन्हें सुरक्षित बनाने की मांग की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.